0 0
अंचलाधिकारी निधि रजवार के द्वारा पूजा अर्चना कर, सूर्य मंदिर निर्माण का कार्य किया गया प्रारंभ, सैकड़ों ग्रामीण जनता रहे उपस्थित - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 3 Second

अंचलाधिकारी निधि रजवार के द्वारा पूजा अर्चना कर, सूर्य मंदिर निर्माण का कार्य किया गया प्रारंभ, सैकड़ों ग्रामीण जनता रहे उपस्थित


बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


गुरुवार को बिशुनपुरा थाना स्थित बाकी नदी तट पर बन रहे सूर्य मंदिर निर्माण कार्य का मुख्य अतिथि सुश्री निधि रजवार के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ किया गया।
इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने कहा कि यह जगह बहुत ही मनमोहक और मनोरम है यहां पर बह रहे बाकी नदी का निर्मल जल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है अब यहां सूर्य मंदिर निर्माण हो जाने से दूसरे प्रखंड के छठ व्रती भी छठ पूजा करने के लिए आएंगे।
उन्होंने कहा कि बाकी नदी स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण, सूर्य मंदिर निर्माण कमेटी के द्वारा कराया जा रहा है जहां पर सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज से छठ व्रत छठ करने आते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह छठ घाट एक पर्यटक अस्थल के रूप में जाना जाएगा। जहां पर आकर लोगों को शांति और सुकून की अनुभूति होगी।
सूर्य निर्माण कमेटी के सचिव डॉक्टर महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सूर्य मंदिर निर्माण हेतु बिशुनपुरा प्रखंड के लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है तथा लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
*मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता व डॉक्टर महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम लोग अपने पूरे जीवन में बहुत सारे अधिकारी और पदाधिकारी को देखे लेकिन जो निष्ठा और कर्मठता अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार में देखने को मिला, हम लोग ऐसे अधिकारी अपने पूरे जीवन में नहीं देखा। ऐसे अधिकारी पाकर विशुनपुरा प्रखंड के लोग काफी खुशी महसूस कर रहे हैं।* वही सूर्य मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर ने कहा कि यह भूमि दवनकरा निवासी देवेंद्र नाथ दुबे जी के द्वारा दिया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर प्रखंड का एकलौता सूर्य मंदिर बनने जा रहा है जिसमें लोगों का काफी सहयोग प्राप्त हुआ है। जिसका परिणाम यह हुआ कि सूर्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दीपा कुमारी,जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, बीडीसी शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, अमहर बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी, दशरथ चंद्रवंशी, बंसी पासवान, सदस्य पृथ्वीनाथ पाल, अशर्फी मेहता, स्वयंसेवक भुनेश्वर राम, गणेश पाल,संजय प्रसाद गुप्ता, रोहित साह, भोला शर्मा, सरजू साह, वार्ड सदस्य नागेंद्र ठाकुर, मोती प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress