चन्दन कुमार सिन्हा ने निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 7 टी बी मरीजों को पोषण किट वितरित किया
डॉक्टर के सलाह के अनुसार लगातार 6 महीना तक दवा खाये चंदन कुमार सिन्हा
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
आज पुलिस अधीक्षक पलामू, चन्दन कुमार सिन्हा ने निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 7 टी बी मरीजों को पोषण किट वितरित किया।
ये सभी मरीज रामगढ़ थाना क्षेत्र के हैं । उनमें से छह मरीज महिलाएं एवं एक पुरुष हैं।
6 महिलाओं में भी चार लड़कियां हैं, जो कम उम्र की हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पोषण किट वे प्रति महीने इन सातों मरीजों को देंगे।
उन सभी मरीजों को पुलिस अधीक्षक ने एक पदाधिकारी के बजाय एक अभिभावक की तरह इस बीमारी से लड़ने का उपाय बताया। डॉक्टर के सलाह के अनुसार लगातार 6 महीना तक दवा खाने की सलाह दिया।
साथ ही पोषक तत्व, जो स्थानीय शाक सब्जी में है, उसके उपयोग की भी सलाह दी।
थाना परिसर में खूबसूरत टेंट शामियाना लगाकर पुलिस अधीक्षक ने उन मरीजों मरीजों के परिजनों डॉक्टर नर्स आदि के साथ यह जागरूकता कार्यक्रम रखा ताकि मरीजों को यह नहीं महसूस हो कि वह समाज से अलग केवल मरीज हैं, बल्कि एक खुशनुमा माहौल बने।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating