कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट।
रमना : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को डाक बंगला पर प्रखंड अध्यक्ष मंसुर अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पार्टी के मजबूती व नये लोगों को सदस्य बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष अरविंद तुफानी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाकर नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही। साथ ही प्रत्येक बुथ पर 200 नये लोगों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में भाजपा छोड़कर अशोक चंद्रवंशी, आशिष चौधरी व राजा राम एवं बलकू यादव आदि ने कांग्रेस का दामन थामा। जिन्हें अरविंद तुफानी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। बैठक का संचालन मुस्ताक़ अंसारी ने किया। मौके पर सोनु सिंह, भगवान यादव, असरफ अंसारी, किरण देवी, नेहा देवी, खुशबुन बीबी, जैनुद्दीन अंसारी एवं डॉ. अमानत हुसैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating