अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बैठक संपन्न
*मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट ***
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू के तत्वावधान मे एक आम बैठक जेलहाता स्थित जिला कार्यालय मे हुई । जिसमे संगठन के विस्तार तथा मुख्य रूप से रामनवमी के अवसर पर कार्यक्रम करने पर चर्चा हुई । सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 मार्च 23 (रामनवमी) को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा स्थानीय स्वागत होटल के निकट एक पंडाल लगाकर आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा । साथ मे चना, बादाम, किशमिश तथा गुड़ का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम जुलूस के दौरान लगातार चलता रहेगा ताकि रामभक्तो को असुविधा न हो । युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री राजेश कुमार ने अपने सदस्यो के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। कार्यक्रम मे होने वाले व्यय को सभी सदस्य आपस मे मिलकर वहन करेंगे । बैठक मे प्रदेश सचिव द्वय श्री अरूणजय नारायण सिंहा तथा स्नेह रंजन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुबोध प्रसाद, संगठन मंत्री संजय शरण, वैवाहिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवी कुमार सिंहा, युवा अध्यक्ष राजेश कुमार, वरिष्ठ सदस्य शरद शरण, संजय राज आदी उपस्थित थे । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल किशोर एवं संचालन महासचिव लाल बहादुर सिंहा ने किया ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating