जलमिनार, तलाब छठ घाट सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास करते विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी।

मझिआंव संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मझिआंव: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी द्वारा रविवार को मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में लगभग 82लाख रुपये की लागत राशि से बनने वाले आठ योजनाओं का शिलान्यास किया गया.
इस दौरान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में देवी धाम के पास सोलर आधारित जल मीनार ( प्राक्कलित राशि 811094 रुपया),वार्ड संख्या 12 में महादलित परिवार मुसहर टोला मैं सोलर आधारित जल मीनार ( प्राक्कलित राशि 811094 रुपया), वार्ड संख्या 9 आमर में नाग बाबा तालाब पर छठ घाट का निर्माण कार्य (प्राक्कलित राशि 1231134 रुपया), वार्ड संख्या 8 में सोलर आधारित जल मीनार( प्राक्कलित राशि 811094 रुपया), कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास सोलर आधारित जल मीनार(प्राक्कलित राशि 811094रुपया),
दुबेतहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूर्य मंदिर के पास सोलर आधारित जल मीनार( प्राक्कलित राशि 811094 रुपया), वार्ड संख्या 3 में सूर्य मंदिर के पास अवस्थित तालाब का जीर्णोद्धार एवं घाट निर्माण (प्राक्कलित राशि 22 लाख 95 हजार रुपया ),वार्ड संख्या 1 में शिव मंदिर के पास सोलर आधारित जल मीनार( प्राक्कलित राशि 811094 रुपया) आदि विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई.
इस मौके पर विधायक श्री चंद्रवंशी ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई भी कार्य अधूरा नही छोड़ेंगे. वे विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह से सजग हैं और विपक्ष की सरकार होने के बाद भी अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने में किसी भी सत्ता दल के विधायक से पीछे नही हैं. और उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जो जो वायदे किये हैं एक एक कर पूरा करते जा रहे हैं.मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री निकिता बाला, मझिआंव बीडीओ नीतीश कुमार भास्कर,भोला चंद्रवंशी,निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, निवर्तमान उपाध्यक्ष सुनीता देवी,राकेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार पाठक,अमित पाठक, अनूप कुमार तिवारी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating