बंशीधर के युवक की चोपन में मौत
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम ग्राम निवासी गयादत्त पांडे के 35 वर्षीय पुत्र आनंद पांडे की यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आनंद पाण्डेय गुरुवार को मोटरसाइकिल से अपने पत्नी बच्चों को ससुराल में पहुंचा कर वापस लौट रहे थे। लौटने के क्रम में चोपन सोन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपस्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में कोई सुधार नहीं होने के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई, मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इनका अंतिम संस्कार वाराणसी गंगा घाट पर किया गया। आनंद पाण्डेय हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating