0 0
चन्द्रयान-3 की सफलता पर आर के पब्लिक स्कूल में मिठाई खिलाकर मनाई गई खुशियां - Garhwa Drishti
Categories: GarhwaGarhwa Drishti

चन्द्रयान-3 की सफलता पर आर के पब्लिक स्कूल में मिठाई खिलाकर मनाई गई खुशियां

Share
Read Time:2 Minute, 3 Second

चन्द्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होने पर आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने इसरो व देश के समर्पित सभी वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा की यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व में हमारा मान-सम्मान बढ़ाया है।आज पूरा विश्व भारत का गुणगान कर रहा है।आज हमारा देश विश्व में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है,इससे देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।स्कूल असेंबली में अनुप कुमार पाण्डेय ने इसरो व चन्द्रयान-3 के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसरो व वैज्ञानिकों ने आज दुनिया को बता दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छात्र-छात्राओं ने भी भारत माता की जय,वन्दे मातरम् के नारे लगाकर और देश के वैज्ञानिकों के लिए तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 216 total views,  2 views today

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Chandesh Raj

Recent Posts

तार-पोल बदलने के काम में लगी कंपनी के व्यवाहर से उपभोगता नाराज,झामुमो कार्यकर्ताओ ने कार्रवाई की मांग

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों…

4 hours ago

गिरिडीह से लापता नाबालिग का शव बरामद, इलाके में सनसनी

गिरिडीह से लापता नाबालिग का शव बरामद, इलाके में सनसनीरिपोर्ट देवानंद कुमार शर्मा गिरिडीह जिले…

5 hours ago

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

2 days ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

2 days ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

2 days ago