चन्द्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होने पर आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने इसरो व देश के समर्पित सभी वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा की यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व में हमारा मान-सम्मान बढ़ाया है।आज पूरा विश्व भारत का गुणगान कर रहा है।आज हमारा देश विश्व में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है,इससे देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।स्कूल असेंबली में अनुप कुमार पाण्डेय ने इसरो व चन्द्रयान-3 के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसरो व वैज्ञानिकों ने आज दुनिया को बता दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छात्र-छात्राओं ने भी भारत माता की जय,वन्दे मातरम् के नारे लगाकर और देश के वैज्ञानिकों के लिए तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
215 total views, 1 views today