।। श्री बंशीधर नगर:- ज्ञान ज्योति क्लब ने मां काली पूजा का किया भव्य आयोजन,श्रद्धा और नम आंखों से किया विसर्जन ।।
जिला ब्यूरो अरमान खान
श्री बंशीधर नगर : ज्ञान ज्योति क्लब के तत्वावधान में मां काली पूजा का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।श्री बंशीधर नगर के पश्चिम मोहल्ला टिकर के बाँकि नदी के तट पर जान ज्योति क्लब परिसर में सजीव और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई, जिसकी सजावट देखते ही बनती थी। पूजा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूजा अर्चना विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुई।
क्लब के अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि मां काली की पूजा का उद्देश्य समाज में शक्ति, साहस और एकता का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी क्लब के सभी सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
अगले दिन गाजे-बाजे और जयकारों के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
भक्तों ने मां काली से सुख-समृद्धि, शांति और नगर के कल्याण की कामना की। पूजा में उपस्थित कमिटी के उपाध्यक्ष काजू कुमार,सचिव अंकित कुमार,सदस्य राहुल कुमार,राजा कुमार,सत्येंद्र कुमार,आराम कुमार,हिमांशु कुमार,सूरज और भोला के साथ काफी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating