छठ पूजा की तैयारियों में जुटे लोग, अधिकारियों ने लिया का जायजा

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न जलाशयों पर छठ पूजा की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आयोजन समितियों एवं सामाजिक संगठनों ने घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य आरंभ कर दिया है।
इसी क्रम में श्री बंशीधर नगर के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आजाद, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, थाना प्रभारी आकाश कुमार तथा विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने रमना मुख्यालय स्थित गंगा तालाब छठ घाट एवं लऊंगा नदी स्थित मड़वनिया छठ घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आजाद ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है, इसकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन और आम लोगों से आपसी समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने की अपील की।
मौके पर गंगा तालाब छठ घाट आयोजन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन वियार, धनंजय प्रसाद गुप्ता, अजीत सोनी, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, टूटू सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating