विशुनपुरा में किसानों का अनिश्चितकालीन आक्रोश धरना शुरू
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट
गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन “किसान जन आक्रोश धरना” शुरू हो गया है। यह धरना झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) गढ़वा के नेतृत्व में 17 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से पैक्स के माध्यम से धान की खरीद नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
धरने का नेतृत्व जिला सचिव पंकज कुमार यादव, कंचन देव यादव और युवा किसान नेता पंकज कुमार कुशवाहा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की प्रमुख मांगों में धान की समय पर उचित मूल्य पर खरीद, सही वजन के आधार पर खरीदारी, धान खरीद के 24 घंटे के भीतर भुगतान तथा सरकारी सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में भेजने की व्यवस्था शामिल है।
धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में किसान, युवा, बुजुर्ग और स्थानीय लोग मौजूद हैं। इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, जिला महासचिव राजकुमार पासवान सहित कई अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating