कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने घरों व मंदिरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। नवरात्र को लेकर मुख्यालय के अलावा बहियार कला, बहियार खुर्द, टंडवा, कर्णपुरा, मड़वानिया, सिलीदाग, गम्हरिया बुलका, भगोडीह व हरादाग कला पंचायतों में धार्मिक माहौल बना हुआ है। मुख्य सड़कों व गली-मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा महावीर झंडे लगाए गए हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। कई स्थानों पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करेंगे। नवरात्र के कारण बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सीताराम मानस मंदिर, बाजार के अष्टभुजी दुर्गा मंदिर तथा प्राचीन शिव मंदिर को फूलों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। श्री सीताराम मानस मंदिर में मानस पाठ सह नवाह्न पारायण यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली और यज्ञ अनुष्ठान शुरू किया गया। कलश यात्रा में यजमान बाबूलाल गुप्ता सहित वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, प्रभु धर दुबे, धनंजय गुप्ता, अशर्फी लाल चंद्रवंशी, ललित किशोर, रामकुमार चंद्रवंशी, दिनेश्वर सिंह, मुन्ना प्रसाद व उपेंद्र कुमार समेत कई लोग शामिल थे|
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating