0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second


सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट



धुरकी। धुरकी थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव निवासी विजेंद्र यादव के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश प्रसाद यादव भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि ग्राम पुत्तुर स्थित अपने हिस्से की भूमि में उन्होंने सरसों की फसल लगाई थी। फसल कटाई के दौरान गांव के विष्णुदेव यादव, मानसरोवर यादव, सुरेंद्र यादव, राकेश कुमार यादव, राजेश यादव,ब्रजेश यादव, प्रिंस यादव, विजय यादव लाठी-डंडा, चाकू समेत अन्य धारदार हथियार लेकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में उनके माथे पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, वासुदेव यादव मारपीट में सबसे आगे था और लगातार हमला कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी ललिता देवी के गले से लगभग 15 ग्राम सोने की चेन, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है, छीन ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने धुरकी थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, इस भूमि विवाद से जुड़े मामले में प्रशासनिक जांच रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। अंचल अधिकारी, रमना को भेजी गई रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, मामला ग्राम पुतुर (थाना-धुरकी, जिला-गढ़वा) के खाता संख्या-198, प्लॉट संख्या-747 (रकबा 2.06 एकड़) से संबंधित है। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि वर्तमान सर्वे खतियान में सुरेश्वर महतो एवं नागेश्वर महतो के नाम दर्ज है। वहीं, खाता संख्या-94 के प्लॉट संख्या 418, 419 एवं 423 (कुल रकबा 5.02 एकड़) भी संबंधित अभिलेखों में दर्ज पाए गए हैं। ऑनलाइन मांग पंजी-2 के अनुसार भी उक्त भूमि का लगान सुरेश्वर महतो एवं नागेश्वर महतो के नाम से निर्गत होने की पुष्टि हुई है। स्थल निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि विवादित भूमि पर सरसों की फसल पहले ही काटी जा चुकी थी।जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि इस भूमि को लेकर टाइटल सूट संख्या-48/2008 सिविल कोर्ट, गढ़वा में मामला लंबित है। मारपीट मामले में धुरकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *