0 0
केरवा-मानदोहर में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 27 Second

केरवा-मानदोहर में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -प्रखंड के केरवा-मानदोहर गांव में आदिवासी संघ के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा मांदर-नगाड़ों की थाप पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनंत प्रताप देव शामिल हुए। उन्होंने सरहुल को प्रकृति, संस्कृति और भाईचारे का पर्व बताते हुए लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुखिया पानपति देवी,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, सोनू सिंह, मुन्नाराम पासवान, जसवंत सहित कई लोग उपस्थित थे।

आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress