27 मार्च से शुरू होगा रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन-3
27 मार्च से शुरू होगा रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन-3
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -प्रखंड में खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 27 मार्च से रमना प्रीमियर लीग (आरपीएल) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा सीजन शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन रमना हाई स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा।
आयोजन को लेकर कमेटी के अध्यक्ष विशाल सिंह ने सभी सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की गई और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव करेंगे।
बैठक में खेल मैदान की साफ-सफाई,पिच निर्माण, भाग लेने वाली टीमों के पंजीकरण, खिलाड़ियों की सुविधाओं और दर्शकों की व्यवस्था को लेकर विस्तार से योजना बनाई गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान कमेटी के सदस्य गौरव यादव, राहुल वर्मा, परवेज आलम, विराज कुमार और विकास कार्लोस, राकेश पटेल, अनूप गुप्ता, संदीप चंद्रवंशी, सुमंत दारा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
About Post Author
jharkhanddrishtinews1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating