युवा जागृति केंद्र द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिंहा ने फीता काट कर किया उद्घाटन!
भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
भंडारिया हाई स्कूल के स्टेडियम युवा जागृति केंद्र द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिंहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिंह ने कहा कि भंडारिया प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो-तीन वर्षों से युवा जागृति केंद्र द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। सिर्फ इसे निखारने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छे-अच्छे खिलाड़ी अपना खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। और अपने प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। उद्घाटन मैच कुटकु एवं मंजूर टोला उगरा के टीम के बीच खेली गई । इसमें कूटकू की टीम विजय हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांव के 16 टीम शामिल है। इस मौके पर भंडारिया थाना के एस आई सुभाष कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा जागृति केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने की। मौके पर बबलू सिंहा, डॉ विजय किशोर रजक, शिक्षिका अमला प्रतिमा तिर्की, मंजू कुजूर ,हरिदास तिर्की, पूर्व मुखिया सुशीला केरकेट्टा, उप प्रमुख एवं युवा जागृति केन्द्र के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating