कोयला लदे डम्फर बीच सड़क पर पलटने से कुछ देर के लिए हुआ आवागमन वाधित।
फतेहपुर जामताड़ा
✍🏾 निमाई मंडल
फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत विंदापाथर थाना क्षेत्र के धसनिया गांव में एक कोयला लदा डम्फर बीच सड़क पर पलट गई।डम्फर चितरा कोलियरी से कोयला लादकर जामताड़ा रेलवे साइडिंग जा रही थी।यह दुर्घटना थाना क्षेत्र स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क पर धसनिया गांव के पास घटित हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डम्फर काफी तेजी से जा रही थी। कुहासे के कारण कम दिखाई देने से सामने से आते साईकिल सवार को देख चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे डम्फर का संतुलन बिगड़ गया और पलटी मार गई । हालांकि इस दुर्घटना से जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। लेकिन डम्फर पर लदा सारा कोयला सड़क पर पसर गया। जिसके कारण कुछ देर तक आवागमन वाधित रहा।
पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर शीघ्र आ पंहुची और सड़क पर पसरा कोयला को हटाकर आवागमन चालू करवाया।
यह सड़क दुर्घटना प्रातः नौ से दस बजे के आसपास बताया जा रहा है।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating