0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

गढ़वा थाना के परिसर में राम नवमी एवं ईद को लेकर एसडीपीओ के अध्यक्षता शांति समिति का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि सभी अखाड़ा के अध्यक्षो को निर्देश दिया कि समय पर शोभा यात्रा निकाले कहि पर कोई असमाजिक तत्वों को उपद्रव दिखे तो तुरंत सूचना करें उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्योहार शांति का प्रतीक है। आप सभी एक बेहतर सामंजस स्थापित करते हुए समय सीमा पर अखाड़े को रामलला मंदिर तक ले जाएं साथ ही। समय से अपने-अपने अखाड़े का लाइसेंस ले ले जो लोग लाइसेंस नहीं लिए हैं। वह तत्काल थाना से संपर्क स्थापित करते हुए लाइसेंस लेना सुनिश्चित करें और रूट निर्धारित करें ताकि पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न अखाड़े को रामलाल पहुंचने तक मदद करें बैठक में महावीर मंडल के अध्यक्ष कंचन साहू ने कहा कि 16 को मंगलवारी जुलूस और 17 को रामनवमी का जुलूस होगा उसके साथ ही 18 तारीख को मूर्ति विसर्जन के कार्य को किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सभी अखाड़ों के अध्यक्षों से कहा कि लगातार तीन दिनों तक शाम के समय बिजली बाधित रहेगी गर्मी को देखते हुए लोगों को परेशानी ना हो इसे लेकर 17 तारीख को आप सब समय जुलूस निकाले और निर्धारित समय पर रामलला मंदिर पहुंचे और रात्रि के समय अपना-अपना रथ का अखाड़ा वहीं पर छोड़ दे ताकि लौटने में आपको विलंब ना हो रात्रि 12:00 बजे तक शहर में बिजली व्यवस्था स्थापित हो सके रामनवमी पूजा समिति जनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि जुलूस में पुलिस प्रशासन का मदद नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि 16 को मंगलवारी जुलूस में 1:00 से लेकर 6:00 बजे तक गढ़वा में यातायात प्रशासन को बंद रखना होगा तभी हम लोग शांतिपूर्ण व्यवस्था में जुलूस निकाल सकेंगे वहीं रामनवमी को भी 1:00 बजे से लेकर रात्रि के 12:00 बजे तक यातायात को पूरी तरह से बंद करते हुए अलग रूट निर्धारित करना होगा पिछले 22 जनवरी को राम उत्सव मनाया गया था। उस दिन जुलूस में पुलिस प्रशासन के द्वारा उदासीनता बरती गई थी। जिसका नतीजा रहा की जुलूस में शामिल लोगों को उहा पोह की स्थिति बनी रही जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बैठक में प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी कुमार थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर केके साहू नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सुषमा मेहता समाजसेवी राकेश पाल संतोष केसरी कंचन साहू डॉ मुरली गुप्ता मुरली सोनी शरीफ अंसारी उमेश कश्यप दौलत सोनी डॉक्टर यासिर अंसारी सुजल अहमद अवधेश कुमार कुशवाहा चंदन कुमार जायसवाल सुरेंद्र यादव श्रीकांत दुबे अजय ठाकुर पुजैल अहमद।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *