कैंप लगाकर 2100 फलदार एवं छायादार पौधे का निशुल्क वितरण
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल। मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो ने रविवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पंचायत के ग्रामीणों के बीच अपने निजी कोष से 2100 नि:शुल्क पौधा का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया रामसागर महतो ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए उनके मन में अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं आम लोगों से लगवाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए विगत दो वर्षों से कैंप लगाकर ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क पौधा वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से हड़ही पहाड़ पर दो सौ पौधा लगवाए थे।जो आज के समय में उक्त पौधा तैयार होने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी हमने 2000 पौधा वितरण किया गया था तथा पंचायत में अधिक से अधिक पौधा लगवाकर संरक्षण करवाया जा रहा है। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। अधिक से अधिक पेंड़़ लगाकर एवं उसे बचाते हुए भविष्य के लिए ऑक्सीजन की भंडारण क्षमता को बनाए रखना है।इस अवसर पर भाजपा नेता संजय भगत ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष कम से कम पांच पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए ताकि पर्यावरण प्रदूषण से निजात मिल सके। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लालमोहन ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि रुपु महतो ने किया। इस अवसर पर रोहित कुमार, भोलाराम, महेंद्र प्रसाद झामुमो नेता अभिषेक कुमार आदि लोगों ने ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण किया। इसमें अमरुद, जामुन,शिशम,गम्हार, सागवान, आंवला,सेमर,बैर बेल,सरिफा, महोगनी, गोल्ड मोहर , कटहल,पिपल वरगद सहित 2100 फलदार, छायादार पौधा का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में सुनिल कुमार, विनय कुमार,विनोद कुमार चौधरी ,कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, पंकज कुमार, कमलेश कुमार, अरविंद महतो, रामकुमार, राजकुमार महतो, सतीश प्रसाद,राहि,अयुब, हरे कृष्ण मेहता,सोवरण महतो, सूरज कुमार सहित लोगों का नाम शामिल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating