0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को गढ़वा पहुंचने पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख नेताओं से वर्तमान हालात पर चर्चा किया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता के दम पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है चारो तरफ हाहाकार मचा है गुंडाराज माफिया राज चरम पर है झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक राज्य को दोनों हाथों से लुट रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता झामुमो सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाए। झामुमो के लोग भ्रष्ट सरकार की झुठा उपलब्धि दिखाने में लगे हुए हैं लेकिन गढ़वा सहित पूरे झारखंड की जनता झामुमो का चाल चरित्र समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में धोखेबाज झामुमो सरकार को जनता उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय जवाहर पासवान प्रदेश मंत्री सरोज सिंह गढ़वा पुर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी पुर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पुर्व सांसद घुरन राम भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा रघुराज पाण्डेय अलखनाथ पाण्डेय भगत सिंह साहु राजीव राज तिवारी मुन्ना चंद्रवंशी सुरज गुप्ता महामंत्री संतोष दुबे विकास स्वदेशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष भुषण सिंह ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दूबे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *