0 0
Share
Read Time:3 Minute, 15 Second
झामुमो मय हो गया है पूरा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल


गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के फरठिया भाजपा पंचायत अध्यक्ष व कई वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर कर पार्टी में शामिल किया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा पंचायत अध्यक्ष राममुरत राम, युवा वाहनी सेना अध्यक्ष प्रयाग चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद चौधरी, विंध्याचल चौधरी, युवा नेता नरेश चौधरी, दीपक चौधरी, समाजसेवी मुख्तार अंसारी,  एआइएमआइएम नेता महताब अंसारी सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
           मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज के समय में गढ़वा सहित पूरे राज्य में हेमंत सरकार का काम बोल रहा है। राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। हर रोज झामुमो का परिवार बढ़ रहा है। साथ ही अधिक संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत हो रही है। मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है, उस पार्टी से आम जनता को क्या उम्मीद होगी। लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे लोग अब झामुमो में शामिल हो रहे हैं। यहां सभी को पूरी तरह से मान सम्मान दिया जा रहा है। जिस हिसाब से लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं, आने वाले समय में विपक्षी पार्टियों का झंडा टांगने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा। पूरा गढ़वा झामुमो मय हो गया है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, फरीद खान, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 173 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *