0 0
गढ़वा के विकास का पहिया अब रुकने वाला नहीं है : मंत्री मिथिलेश - Garhwa Drishti
Categories: Uncategorized

गढ़वा के विकास का पहिया अब रुकने वाला नहीं है :  मंत्री मिथिलेश

Share
Read Time:2 Minute, 35 Second
गढ़वा के विकास का पहिया अब रुकने वाला नहीं है :  मंत्री मिथिलेश

9 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में नौ करोड रुपए से अधिक की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। गढ़वा प्रखंड में एनएच 343 से बीरबंधा तक 10.25 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण नौ करोड़ 4 लाख 19 हजार नौ सौ रुपए की लागत से होगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाली इस सड़क की स्वीकृति झारखंड सरकार ने प्रदान कर दी है।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इस सड़क के निर्माण से एक दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने इस सड़क का बेहतर निर्माण करने का वादा किया था। वह वादा आज पूरा हो गया है। मंत्री ने कहा कि विकास विरोधी लोग चाहे जितनी भी ताकत लगा ले, यहां की जनता के आशीर्वाद से गढ़वा के विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है। जनप्रतिनिधि को कार्य करने की यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो विकास में कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकती है। गढ़वा की जनता को भी अपने क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा साथ खड़ा रहना होगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा के अधिकतम क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों की जगह बेहतर सड़क का निर्माण किया जा चुका है। शेष बचे हुए सड़कों का भी निर्माण कार्य शीघ्र ही किया जाएगा।

 189 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
navneetkumar27828

Recent Posts

अमरोरा में  मां सरस्वती की  नम आंखों से दी गई विदाई

Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…

2 hours ago

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

11 hours ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

21 hours ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

23 hours ago

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…

24 hours ago

kharoundhi। नम आंखों से दी गई मां सरस्वती की विदाई

रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…

1 day ago