0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

डंडा से राजेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

डंडा : थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर डंडा थाना प्रभारी अविनाश राज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन राजस्व कर्मचारी नीरज तिवारी ने किया। आयोजित बैठक में डंडा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। वही अध्यक्ष्ता कर थाना प्रभारी ने सभी से अपील की वे मिलकर यह सुनिश्चित करे की इस पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण हो और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके। सभी पूजा समितियों से अपील की है कि वे सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करें और स्थानीय पुलिस से समन्वय बनाए रखें, वही आगे उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी किसी भी परिस्थिति में उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। पूजा के दौरान डीजे पर भी सरकार की गाइडलाइन है साउंड की सामान्यता तथा अश्लील गानों पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। वही दुर्गा पूजा समिति ने आयोजित शांति समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रशासन को आश्वस्त किया कि, पूजा के दौरान पूजा पंडाल के आसपास किसी भी तरह का मांस-मछली, शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। पूजा समिति के लोगो ने कहा है, यह निर्णय समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि इस पवित्र अवसर पर सभी लोग शांति, श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा कर सके। प्रखण्ड के सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने डंडा थाना प्रभारी से आग्रह किया की समय समय पर आपकी मॉनिटरिंग सक्रिय हो शान्ति कायम रहेगी।
बैठक में माले गढ़वा जिला सचिव कालीचरण मेहता, विधायक सह मंत्री प्रतिनिधी कामेश्वर चौधरी, डंडा मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार चौधरी, छप्परदगा मुखिया प्रतिनिधि जदू चौधरी, उप प्रमुख नंदू चौधरी, युवा समाजसेवी कुंदन कुमार मेहता, प्रखण्ड अध्यक्ष झामुमो युवा मोर्चा गुड्डू प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया नंदू चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *