रमना में झामुमों कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । भवनाथपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के विजयी घोषित होते ही झामुमों कार्यकर्ताओं ने रमना में ज़श्न मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्वेश्वरी चौक,शहीद भगत सिंह चौक,हरिगणेश मोड़ और रमना बजार में जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर झामुमो नेता रोहित वर्मा व अनुज चंद्रवंशी मुन्ना गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। यह उन गरीब परिवार की जीत है जहां विकास की किरणें नहीं पहुंची है। यह जीत उन बेरोजगार नवजवानों की जीत है। जो रोजगार के अभाव में दूसरे प्रदेश में पलायन करते थे।इस बार लोग परिवर्तन और गंगा -जमुनी संस्कृति की मजबूती के लिए लोग मतदान किए है। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में ज़ुबानी विकास की गंगा बहाने वाले को जनता ने जवाब दिया है। जीत के जश्न में मुन्ना पासवान,गंगा चंद्रवंशी, लाला सिंह ,नंदु साव, अमरेश उरांव, ललीत चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, गोपाल राम, राजेन्द्र चंद्रवंशी, रमेश राम, अभय राम, हिरा विश्वकर्मा, भीम कुमार सहीत कई लोग शामिल थे।विधानसभा सभा के इस चुनाव में अनंत प्रताप देव ने पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया है। भानु प्रताप शाही के गढ़ कहे जाने वाले केतार, भवनाथपुर व खरौंधी में भी जनता ने अनंत प्रताप देव को वोट देकर परिवर्तन की अपनी मंशा को साफ कर दिया।पूर्व के चुनाव में भानु प्रताप शाही केतार, भवनाथपुर व खरौंधी प्रखंड से वोटों की बढ़त लेकर आते थे। लेकिन इस बार ऐसा नही हो सका।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating