0 0
मुखिया को दरकिनार कर मेराल ब्लॉक में हो रहा कार्य : मुखिया संघ - Garhwa Drishti
Categories: Garhwa Drishti

मुखिया को दरकिनार कर मेराल ब्लॉक में हो रहा कार्य : मुखिया संघ

Share
Read Time:2 Minute, 17 Second

विकास कुमार
मेराल । प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। बीडीओ द्वारा किसी कार्य से संबंधित कोई जानकारी नहीं दिया जाता है। उक्त बातें सोमवार को मुखिया संघ की बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड के मुखिया के साथ कोई बैठक नहीं किया गया है। पदाधिकारी को पंचायत प्रतिनिधि से कोई मतलब नहीं है, ये मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार का पेंशन की स्वीकृति नहीं दी गई है, मईया समान योजना में सुधार हेतु लाभुक दर-दर भटक रहे हैं, अबुआ आवास में भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। 15 वें वित्त के योजना भी इनके चलते बाधित है। मनरेगा एवं 15 वें वित्त में मापी पुस्तिका के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पंचायतो में सभी प्रकार का कार्य बाधित रखने का बड़ा आरोप लगाया गया है। प्रेस वार्ता में मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो, अनिल चौधरी, मनदीप सिंह,संजय राम, प्रतिमा देवी, जसीम बीबी, गौरी देवी, बेबी देवी, फूलमंती देवी, मनीषा देवी, उर्मिला देवी, जितनी देवी, अजीज अंसारी, सुरेश राम, तथा आशीष महतो का नाम शामिल है। मुखिया संघ द्वारा लगाए गए आरोपी पर प्रभारी बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी सतीश भगत से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन कट कर दिया।

 622 total views,  2 views today

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Chandesh Raj

Recent Posts

विधायक गोदरमाना पहुंच मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक मदद की

विधायक गोदरमाना पहुंच मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक मदद कीगढ़वा। गढ़वा विधायक सह…

24 hours ago

पुलिस ने होली और रमजान को लेकर शहर से  गांव तक किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो रिपोर्ट अरमान खान श्री बंशीधर नगर :  होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से…

24 hours ago

होली और रमजान को लेकर रमना मे निकला फ्लैग मार्च

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना ।होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने…

1 day ago

होली और रमजान को लेकर रमना मे निकला फ्लैग मार्च

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना ।होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने…

1 day ago

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,शांति व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: थाना प्रभारी

जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा(गढ़वा):- होली और रमजान के मद्देनजर क्षेत्र में…

1 day ago

झारखंड दृष्टि न्यूज का गढ़वा में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

गढ़वा । झारखंड दृष्टि न्यूज का  होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित विद्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट…

1 day ago