मुखिया को दरकिनार कर मेराल ब्लॉक में हो रहा कार्य : मुखिया संघ

विकास कुमार
मेराल । प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। बीडीओ द्वारा किसी कार्य से संबंधित कोई जानकारी नहीं दिया जाता है। उक्त बातें सोमवार को मुखिया संघ की बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड के मुखिया के साथ कोई बैठक नहीं किया गया है। पदाधिकारी को पंचायत प्रतिनिधि से कोई मतलब नहीं है, ये मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार का पेंशन की स्वीकृति नहीं दी गई है, मईया समान योजना में सुधार हेतु लाभुक दर-दर भटक रहे हैं, अबुआ आवास में भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। 15 वें वित्त के योजना भी इनके चलते बाधित है। मनरेगा एवं 15 वें वित्त में मापी पुस्तिका के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पंचायतो में सभी प्रकार का कार्य बाधित रखने का बड़ा आरोप लगाया गया है। प्रेस वार्ता में मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो, अनिल चौधरी, मनदीप सिंह,संजय राम, प्रतिमा देवी, जसीम बीबी, गौरी देवी, बेबी देवी, फूलमंती देवी, मनीषा देवी, उर्मिला देवी, जितनी देवी, अजीज अंसारी, सुरेश राम, तथा आशीष महतो का नाम शामिल है। मुखिया संघ द्वारा लगाए गए आरोपी पर प्रभारी बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी सतीश भगत से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन कट कर दिया।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating