ठंड को देखते हुए मुसहर परिवारों के बीच किया गया कंबल वितरण
Read Time:2 Minute, 10 Second



● प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया अबुआ आवास व अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीरबंधा पंचायत के नवादोहरी टोला में मुसहर परिवारों के बीच ठंड से राहत के लिए कम्बल का वितरण किया गया, जिससे मुसहर परिवारों के बीच खुशी की माहौल देखी गई। साथ ही वहां के संबंधित डीलर को मुसहर परिवारों के बीच खाद्यान देने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान अंचला पंचायत के भुईयां टोली में भी कम्बल का वितरण किया गया। वितरण के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार, अंचला पंचायत का मुखिया मुखराम भारती, बीरबंधा पंचायत का मुखिया प्रतिनिधि अजय ठाकुर, पंचायत सचिव रूपा कुमारी, रोजगार सेवक धर्मेंद्र पाठक, बीपीओ रंजीत कुमार, कनीय अभियंता अरुणदेव सिंह तथा ग्रामीण मौजूद थें।
इसके पूर्व प्रखंड सभागार में भी एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री आवास और अबूआ आवास से संबंधित बैठक रखी गई। साथ ही साथ 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस की आवश्यक तैयारियों से संबंधितों को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड कर्मी एवं मुखियागण उपस्थित थें।




About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating