0 0
Share
Read Time:4 Minute, 17 Second
जायन्ट्स परिवार गढ़वा का पद स्थापना समारोह स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, अलखनाथ पांडेय,  एम पी केशरी एवं फेडरेशन के वर्तमान पदाधिकारी नन्दकुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। *इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय सहित सात लोगों ने जायन्ट्स की सदस्यता ग्रहण की* यूनिट 2 के निदेशक एस के जोरियार ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के अध्यक्ष श्री कमलेश गुप्ता ने एवं धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिवारी ने की। इसके पूर्व सभी ग्रुप के द्वारा पूरे वर्ष के सेवा कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय सभी ग्रुपों के कार्यकलाप को सुनने के बाद बहुत प्रभावित हुए और सब की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि छोटा-छोटा काम ही सही एक-एक काम जोड़कर एक बहुत बड़ा काम हो जाता है। उन्होंने जायन्ट्स से गढ़वा पुस्तकालय को गोद लेने का प्रस्ताव दिया जिसे जायन्ट्स पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार किया। जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी, उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा एवं चंद्रभूषण सिंहा, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान एवं वित्त निदेशक अशोक केशरी,  सहेली अध्यक्ष सुनीता केशरी, उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता एवं वंदना सोनी प्रशासनिक निदेशक रीमा स्वरूप एवं वित्त निदेशक बिना केसरी, यंग जायन्ट्स अध्यक्ष अंसित कुमार, उपाध्यक्ष प्रियांशु केशरी एवं देव केशरी, प्रशासनिक निदेशक मनीष केशरी तथा वित्त निदेशक राहुल केशरी को नए सत्र के लिए शपथ दिलाया गया। सभी ग्ग्रुप के अध्यक्ष द्वारा अपने ग्रुप के सदस्यों को सेवाकार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जायन्ट्स के मनोज केशरी रूपा गंजी, ध्रुव केशरी,अशोक गुप्ता, मनोज केशरी पोस्ट ऑफिस, शौकत खान, रवींद्र जायसवाल, सुनील अग्रवाल, अरुण सोनी,रविन्द्र केशरी, चंदन चंद्रवंशी, राजमोहन पाल, विजय केशरी जेनरल स्टोर, रवि केशरी, मोनू केशरी, सहेली के संस्थापक अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, रीता केशरी, सीमा केशरी, अनसुइया केशरी, सुषमा केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष रंजना जायसवाल, संध्या केशरी, चांदनी केशरी, पल्लवी पुंज, अंजु गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, मंजू गुप्ता, गुड़िया केशरी, करुणा केशरी, प्रियंका केशरी, रीना केशरी, रेडक्रॉस सचिव डॉ जे पी सिंह, डॉ पातंजलि केशरी, सहित जायन्ट्स, लायंस एवं रोटरी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

 112 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *