1 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम रंका गढ़वा जिला में सी एच सी, रंका के सभी स्वास्थ्य केंद्र में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जाना है जिसके तहत रंका सी एच सी के सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सी एच ओ, ए एन एम तथा एम पी डबलू का प्रशिक्षण रंका सामुदायिक स्वास्थ्यक केंद्र के कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंका के डॉ असजद अंसारी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सख्त निर्देश दिया की एम डी ए कार्यक्रम की निगरानी में कोताही नहीं बरता जाए कार्यक्रम की सफलता सुपरवाईज़र की निगरानी पर ही संभव है तथा सभी सी एच ओ अपने अधीन क्षेत्रों में दवा प्रशासकों के कार्य का सघन निगरानी करेंगे और प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराएंगे
जिला भी बी डी सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि MDA कार्यक्रम में दवा प्रशासकों द्वारा सामने में लाभुक को उनके उम्र के अनुसार सेवन कराया जाएगा ,दवा का वितरण किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा, जिनके क्षेत्र मे दवा का वितरण पाया गया उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ,उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को दवा खिलाई जाएगी,खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना हैं इसी के साथ पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एम डी ए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी इसके अंतर्गत पारिवारिक पंजी का संधारण,दीवाल मार्किंग, प्रतिवेद संकलित करने एवं कार्यक्रम के पहले विस्तृत जन जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शिका के अनुसार सभी तैयारी को समय पर पूर्ण करने की जानकारी दी गई। बैठक में पीरामल फाउंडेशन के विनोद कुमार ने बताया कि हमें उच्च प्राथमिकता वाला क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए विशेष जागरूकता करने की बात कही गयी।
बैठक में उपस्थित डॉ जी एन पाण्डेय, कृष्णा, भानु प्रताप,पीरामल फाउंडेशन से जहिर अंसारी, पंकज विश्वकर्मा, सभी  सी एच ओ, एम पी डब्लू इत्यादि उपस्थित हुए।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *