बगौंधा उर्फ रमना में दखल दहानी की गई कार्रवाई

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्री बंशीधर नगर के आदेश पर बुधवार को रमना अंचल अंतर्गत बगौंधा उर्फ रमना में दखल दहानी की कार्रवाई की गई। न्यायालय के निर्देशानुसार डिग्रीधारी प्रदीप कुमार सिंह व अन्य को कुल 33 डिसमिल भूमि पर कब्जा दिलाया गया।
कोर्ट नजीर रवि किशोर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दखल दहानी से पूर्व न्यायिक पदाधिकारी द्वारा विवादित भूमि की विधिवत मापी कराई गई तथा सीमांकन करते हुए लाल झंडा लगाया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से दखल दहानी की कार्रवाई प्रारंभ कराई गई।
जानकारी के अनुसार खाता संख्या 73 के प्लॉट संख्या 293 में 29 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 294 में 4 डिसमिल, कुल 33 डिसमिल भूमि पर दखल दिलाया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त भूमि पर जगदीश कुम्हार का पैतृक संपत्ति के आधार पर पूर्व से दखल-कब्जा था।
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पहुंचे न्यायिक पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों ने भूमि के एक हिस्से में बने कच्चे मकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराते हुए कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान जगदीश कुम्हार एवं उनके स्वजनों द्वारा मकान गिराए जाने का विरोध किया गया, लेकिन न्यायालय के आदेश और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के सामने विरोध प्रभावी नहीं हो सका।
दखल दहानी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौके पर पहुंच गए। मौके पर कोर्ट नजीर रवि किशन सिंह के साथ पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, अंचल अमीन कुंदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating