तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को मैट्रिक की हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। इस दौरान कुल 1444 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1438 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार जमा दो उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर 782 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 779 ने परीक्षा दी। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, टंडवा स्थित परीक्षा केंद्र पर 417 में से 414 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। बालिका उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर सभी 245 पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित पाए गए।
परीक्षा के दौरान सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय एवं थाना प्रभारी आकाश कुमार ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating