



खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी का एक बोरा चावल अरंगी बाजार के समीप किसी लड़का के द्वारा संयोजिका के घर संयोजिका द्वारा भेजा जा रहा था इसी दौरान ग्रामीणों ने एक बोरा चावल सहित उस लडका को पकड़ा और पुछ ताछ किया तो उस लडका ने बताया की यह चावल हमें संयोजिका दी है। ग्रामीणों ने संयोजिका अनिता देवी से पुछा तो संयोजिका अनिता देवी ने बताया की एक बोरी चावल हमको तथा सात बोरी चावल बेचने के लिए सुभाष मेहता गटियरवा घर के पास रखा हुआ है।इसके बाद ग्रामीणों ने सुभाष मेहता के घर के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे।इसकी सुचना मिलते ही मौके पर खरौंधी थाना के एएसआई सुरेंद्र दुबे पहुंचे एवं हंगामा को शांत कराया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन से इस कालाबाजारी में संलिप्त सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।इस मौके पर झामुमो के युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम,मुखिया प्रतिनिधि शिवकुमार यादव, बिडिसी प्रतिनिधि आलिम अंसारी,समाजसेवी रामनाथ मेहता, पूर्व बिडिसी विजय मेहता, विनोद विश्वकर्मा, मनोज कुमार मेहता ,गोखुल प्रजापति,मनोज यादव,सिताराम यादव, धर्मेन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
*पक्ष*
इस कालाबाजारी में संलिप्त सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
शिव कुमार यादव मुखिया प्रतिनिधि अरंगी
इस संबंध में पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा की यह मामला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है एवं अपराधिक कृत्य है जिनके कंधों पर बच्चों के भविष्य एवं पोषण की जिम्मेवारी है वही लोग सरकारी योजना का निजि कमाने का जरीया बना लिए हैं।इस कारण न तो बच्चों को तय मात्रा में भोजन मिल रहा है और नहीं गूणवता पूर्ण पोषण इसमें संलिप्त सचिव, अध्यक्ष,संयोजिका पर कार्रवाई को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा को पत्र लिखकर कार्रवाई का मांग किया हूं।यदि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं सभी ग्रामीणो के साथ जन आंदोलन करने का बाध्य होंगे।इसकी पूरी जबाबदेही जिला प्रशासन को होगी।
इस संबंध में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम ने कहा की शिक्षा के मंदिर में यह कालाबाजारी बहुत ही निंदनीय बात है इसमें संलिप्त अध्यक्ष, और सचिव पर कार्रवाई की मांग करता हूं।
श्यामसुंदर राम युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष झामुमो
वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र दास से पुछे जाने पर उन्होंने बताया की इस मामले में हमें कोई जानकारी नहीं है । मुखिया प्रतिनिधि से इसकी हमें जानकारी मिली है। उन्होंने कहा की गोदाम के चाभी हमेशा अध्यक्ष के पास रहता है।लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।
सत्येन्द्र दास
प्रधानाध्यापक
वही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयकुमार पासवान ने कहा की हमारी संलिप्ता इसमें नहीं है हम पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।
जयकुमार पासवान
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष
संयोजिका अनिता देवी से पुछे जाने पर उन्होंने बतायी की प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र दास ने हमको खाने के लिए मजदूरी के तौर पर 15किलो ग्राम चावल दिए थे।
अनिता देवी
संयोजिका
वही बिआरसी बिपिओ विपिन गुप्ता ने बताया की संयोजिका द्वारा चावल हेरा फेरी करने का मामला सामने आ रहा इसमें जो भी दोषी होंगे उस पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विपिन गुप्ता
बिआरसी बिपिओ