1 0
धर्माचार्य श्याम बाबा लगाते है दिव्य दरबार, दिव्य दरबार से कोई नहीं जाता खाली - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 53 Second

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार के रिपोर्ट

बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के महुली ग्राम में धर्माचार्य श्याम बाबा लगते हैं दिव्य दरबार जहां हजारों भक्त अपनी फरियाद लेकर आते हैं और बालाजी की कृपा से उन्हें फल की प्राप्ति मिलती है.

आपको बताते चले की जिस प्रकार से बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपना दिव्य दरबार लगाते हैं और हजारों भक्त उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ठीक उसी प्रकार बालाजी की कृपा से धर्माचार्य से मशहूर श्याम बाबा भी एक दिव्य दरबार लगाते हैं और यहां भक्तों की तता लगी रहती है.

ग्रामीण बताते हैं कि दरबार में जो भी व्यक्ति फरियाद लेकर आता है कभी खाली हाथ वापस नहीं जाता.
धर्माचार्य श्याम बाबा ने दरबार में अनेको बार दिखाई है रहस्यमई चीजे जिसे देख लोग दंग रह जाते हैं बहरे, गूंगे भी इनके दिव्य दरबार में सुनाने और बोलने लगते हैं.

बाबा ने अपने दरबार में कई अजूबे करनामें दिखाए हैं जिसे सुन राज्य से ही नहीं अपित दूसरे प्रदेश से भी लोग यहां अपनी फरियाद लेकर आते हैं और ठीक होकर जाते हैं यह चमत्कार है या कोई फसाना लेकिन श्याम बाबा की चर्चा हर एक जुबान पर होता है

धर्माचार्य श्याम बाबा के दरबार में इतनी भीड़ लगती है जिसे मैनेज करने के लिए पर्ची सिस्टम रखा गया है जिसके लिए कई वॉलिंटियर बहाल किए गए हैं किसी तरह से भक्तों को दिक्कत ना हो इसलिए सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाती है और किसी भक्त को परेशानी होने पर बाबा के सहयोगियों के द्वारा विधि व्यवस्था दी जाती है.

धर्माचार्य श्याम बाबा बताते हैं कि देश के कई सुप्रसिद्ध और महान संतों से उन्हें दीक्षा प्राप्त हुई है उन्होंने बताया कि जब अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में झारखंड से सिर्फ दो लोगों को ही निमंत्रण प्राप्त हुआ था जिसमें पहला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरा धर्माचार्य श्याम बाबा.

धर्माचार्य श्याम बाबा ने अपने घर के प्रांगण में बालाजी का भव्य मंदिर का निर्माण कराया है जिसका प्रथम वर्षगांठ बुधवार को भव्य तरीके से मनाया जाएगा. इसके एक दिन बाद धर्माचार्य श्याम बाबा 12 साल के बाद लगने वाले भव्य कुंभ मेला में स्नान करने वह तीन दिवसीय कार्य पर चले जाएंगे।

उन्होंने भक्तों से अपील किया कि इस बार का लगने वाला कुंभ मेला बहुत ही अदभुत और अलौकिक है और ऐसा संजोग 144 साल बाद बना है आप लोग भी कुंभ स्नान के लिए जाए और आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य का भागी बने।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress