टंडवा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का दिया आवेदन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड के टंडवा पंचायत के उप मुखिया ( वर्तमान में प्रभारी मुखिया) पद पर चयनित पुनम देवी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उक्त प्रस्ताव की जानकारी रमना सीओ सह बीडीओं विकास पांडेय को देने के अलावे 18 फरवरी को उपायुक्त शेखर जमुआर को भी दिया गया है। बताते चले कि टंडवा पंचायत के निर्वाचित मुखिया संतोष कुमार सिंह के एक मामले में प्रभार मुक्त होने के बाद उप मुखिया पुनम देवी को वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया है, लेकिन गत दिनों पंचायत के 13 वार्ड सदस्यों ( 13 वार्ड में 3 वार्डों में चुनाव नही हुआ है)| फिलहाल 10 वार्ड सदस्य ही हैं। सदस्यो में 9 वार्ड सदस्यों ने प्रभारी मुखिया पुनम देवी के क्रिया कलाप और विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं रखने के आरोप में बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में भुवनेश्वर मेहता,अनिल राम,यशोदा देवी,मीरा देवी,सीमा देवी,शहनाज बीवी, हेवंती देवी,रूपेश सिंह,उषा देवी शामिल है।
263 total views, 3 views today
बरडीहा प्रखंड से लव कुश पाण्डेय की रिपोर्टबरडीहा। गढ़वा जिले के बरडीहा थाना अंतर्गत सुखनदी…
विकास कुमार मेराल : प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम संचालन समिति की…
*नशा छोड़ मुख्यधारा में आये लोगों को एसडीएम ने किया सम्मानित**नशा से आर्थिक,शारीरिक व मानसिक…
पटाखा दुकान विस्फोट में पांच की मौत: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक, प्रशासन…
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा स्थानीय खजूरी बिन टोला में कैलाश पर्वत पर ज़रुरतमंद…
*जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के कोचेया चक चक…