बरडीहा में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजन हुआ जाँच शिविर एवं सहायक उपकरण वितरण
Read Time:2 Minute, 54 Second


*दिव्यांगों को मिलनी चाहिए शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में बेहतर सुविधा : डॉ कुलदेव*
बरडीहा : झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के द्वारा समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र, बरडीहा में दिव्यांगता जांच शिविर सह सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी, दिव्यांग विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आर्शी मुर्तुजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों का दिव्यांगता जांच किया गया। जिसमें तीन वर्ष से अठारह वर्ष आयु वर्ग के हड्डी व शारीरिक रूप से कमजोर, नेत्र, मुक-बधिर, कान, मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों की जांच हुई। तत्पश्चात दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, रोलेटर, मानसिक मंदता किट, रोलेटर किट, हियरिंग एड, सीपी चेयर का वितरण किया गया। जिसमें केशर अंसारी, विमलेश यादव, अर्चना कुमारी, अनिता कुमारी, धर्मदेव प्रजापति, जयप्रकाश विश्वकर्मा, मधु कुमारी, पूनम कुमारी, आदि शामिल थे। डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में बेहतर सुविधएं मिलनी चाहिए। क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति से क्षमता कम होता है। इसलिए हो सके तो सामाजिक तौर पर या अन्य जगहों पर इन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रतिमा मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी, दिव्यांग विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आर्शी मुर्तुजा, अरविंद पाल, रिसोर्स टीचर अक्षय कुमार सिंह, एमआईएस रामेश्वर मेहता सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating