अरमान खान// श्री बंशीधर नगर से इस बार की दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां बेहद खास होने जा रही हैं। रविवार की रात सब्जी बाजार स्थित जय भामा शाह क्लब के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश गुप्ता ने की, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का दुर्गा पूजा महोत्सव पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक रूप में मनाया जाएगा।
बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष की रूपरेखा तय की गई। विशेष बात यह रही कि लगातार सातवीं बार रजनीकांत मधुर (भोलू) को अध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र ठाकुर, सचिव के रूप में ऋतुराज जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर नित्यानंद कुमार और अजीत केशरी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस वर्ष पूजा पंडाल की भव्यता पर विशेष जोर रहेगा। आकर्षक सजावट के साथ एक भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें मां भगवती की मनमोहक प्रतिमा स्थापित होगी। एकम तिथि से ही संध्या समय आरती का आयोजन प्रारंभ हो जाएगा। सप्तमी से लेकर नवमी तक तीन दिवसीय डांडिया नृत्य कार्यक्रम भी इस बार का खास आकर्षण होगा। वहीं, नवमी के दिन विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

बैठक में पूर्व संरक्षक भारत भूषण प्रसाद, मिथलेश कुमार, कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र अग्रहरी, ओम प्रकाश, संजीत कुमार छोटू, पप्पू अनमोल, संतोष कुमार, विकास कुमार सालू, आनंद जायसवाल, अमित कुमार गुड्डू, बिकु कुमार, आनंद कुमार, रंजू कुमार, चंदन गुप्ता, प्रवीण कुमार, आशीष कुमार, सोनू, शरद कुमार आशीष कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
कमिटी के कार्यकारिणी सदस्यों में रंजीत गुप्ता, दिनेश जायसवाल, टुनटुन कुमार, नवनीत अग्रवाल, अनिल मेहता, शशि कुमार, बंटी केशरी, आर्यन रंजन, अक्षय कुमार, शिवम कुमार, अविनाश कुमार, संजू कुमार, क्रिश, बिनोद, नीरज, राजू सहित अन्य कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।
पूरे आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारी और सदस्य उत्साहित हैं। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव श्री बंशीधर नगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम बनेगा।
