*गढ़वा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को विहंगम योग के साधकों द्वारा स्वर्वेद महाग्रंथ किया गया भेंट*

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
01 सितंबर,2025 दिन सोमवार को विहंगम योग संस्थान जिला इकाई गढ़वा के साधकों द्वारा गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से शिष्टाचार मुलाकात किया गया एवं विश्व का अद्वितीय अध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट किया गया। दोनों से मिलकर गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर टाउनशिप माइंस महाविद्यालय में आयोजित विहंगम योग संस्थान का एक दिवसीय मंचीय कार्यक्रम आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण, समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव एवं राष्ट्र व्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा की जानकारी दी गई। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने का कुशल निर्देश प्रदान किया तो वहीं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने स्वर्वेद महामंदिर धाम के विषय में पूर्व से ही जानने की बात कही और वाराणसी में जाकर विश्व के सबसे बड़े ध्यान साधना केंद्र में जाकर दर्शन किया हूं यह भी कहा। आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में यथासंभव पहुंचने की बात कही। मौके पर संस्थागत झारखंड प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा, बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय के प्रोफेसर बिरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जिला युवा परामर्शक प्रमोद विश्वकर्मा एवं रंका प्रखंड प्रभारी परमानंद यादव उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating