झारखंड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू : जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन यानी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर डेवडर, बिंन्दुआ गांवों से भारी संख्या में लोगों ने जुलूस-ए-मुहम्मदी में हिस्सा लिया। गांवों से निकले जुलूस मस्जिद पास एकजुट होकर ग्राम भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान रेयाजुद्दिन अंसारी, करार अंसारी, इलियास अंसारी और कयी लोगों के घर जलपान करते हुए करते हुए खजुरीया पहुंचे, जहां तमजिद अंसारी के घर जल पान कर जुलूस वापस मस्जिद पहुचा. जंहा ईद मिलादुन्नबी के आगाज किया गया लगभग 3 बजे जुलूस संपन्न हुआ. जुलूस-ए-मुहम्मदी में छोटे-बड़े सभी उम्र के लोग शामिल हुए। बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान पारंपरिक तरीके से सजधज कर नारे-ए-तकबीर और नारे-ए-रिसालत बुलंद करते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में जगह-जगह फूलों और मिठाइयों से जुलूस का स्वागत किया गया। माहौल में उमंग और उत्साह साफ झलक रहा था। मौके सदर खताबुद्दिन अंसारी, सेक्रेट्री मोसतकिम अंसारी, हाफिज शनाउल्लाह, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह, एस.आई संजय कुमार सिंह , मुन्ना लाल जमुदा, असगर अली, महमूद अंसारी, नौशाद आलम, सद्दाम हुसैन, मेराज अंसारी, अहमद अंसारी, लड्डू बाबु, के साथ सैकड़ों ग्रामीण व उंटारी रोड थाना पुलिस बल मौजूद थे.
