।। श्री बंशीधर नगर: दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग कर रहा है मेंटेनेंस कार्य;कल से 28 सितंबर तक हर रविवार समय 11 से 3 नहीं रहेगी बिजली ।।
✍🏻 अरमान खान//बंशीधर नगर | विद्युत विभाग के द्वारा दुर्गापूजा को देखते हुए मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। कनीय विद्युत अभियंता महादेव महतो ने बताया कि 7 सितंबर से 28 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। भागोडीह ग्रिड से सारंग सबस्टेशन को जाने वाली 33 केवीए एवं सारंग सबस्टेशन से जंगीपुर सबस्टेशन को जाने वाली लाइन में रविवार को मेंटेनेंस वर्क करने, बार-बार जंपर कटने, पेड़ की डाली छंटनी करने तथा सबस्टेशनों में कार्य करने के लिए सुबह 11 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कार्य समाप्त होने के बाद पुनः विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। इसी तरह से 14 सितंबर को परसवान सबस्टेशन, धुरकी सबस्टेशन, महदईया सबस्टेशन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। 21 सितंबर को भवनाथपुर, केतार, खरौंधी तथा 28 सितंबर को अन्य सबस्टेशनों में 33 केवीए लाईन एवं मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सभी मेंटेनेंस कार्य सभी पूर्ण कर लिया जाएगा। जिस की दुर्गापूजा के समय उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति किया जा सके।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating