0 0
केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के नेतृत्व में आज थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 2 यूनिट रक्तदान किया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 52 Second
सामाजिक सेवा में सराहनीय पहल।।
केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के नेतृत्व में आज थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 2 यूनिट रक्तदान किया गया।
समाज के अध्यक्ष  संतोष केसरी  को जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत समाज के युवा साथी मनीष केसरी चावल विक्रेता, मोहल्ला प्रतिनिधि एवं गणेश केसरी अग्रहरि मोहल्ला निवासी ये भी मोहल्ला प्रतिनिधि से संपर्क कर दो छोटे बच्चों के लिए आवश्यक रक्त दो यूनिट उपलब्ध कराया।
दोनों युवाओं ने बिना किसी विलंब के O पॉजिटिव रक्त दान कर समाज की सेवा और मानवता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
हम समाज के इन दोनों होनहार युवाओं मनीष केसरी एवं गणेश केसरी को हृदय से बधाई देते हैं।
वास्तव में हमारी युवा पीढ़ी हर सामाजिक कार्य में अग्रसर रहती है। जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, तो समाज के लोग तुरंत मदद के लिए तैयार हो जाते हैं।
युवा शक्ति ही समाज की सच्ची ताकत है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित तरुण सभा के अध्यक्ष शुभम केसरी, समाज के महामंत्री मंटू केसरी, समाज के अध्यक्ष संतोष केसरी, मोहल्ला प्रतिनिधि मनीष केसरी, गणेश केसरी,रामकृष्ण केसरी,कुणाल केसरी गुलाब होटल उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress