सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट….
सगमा(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा गांव में सोमवार को वज्रपात की घटना में पांच बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक चरवाहा बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार सोनडीहा निवासी मुकेश यादव रोज की तरह अपने बकरियों को चराने के लिए गांव के हडही बाबा पहाड़ जोगिया स्थल के समीप गए थे। दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ।
वज्रपात की चपेट में आने से पांच बकरियां मौके पर ही मर गईं। वहीं, चरवाहा मुकेश यादव को भी वज्रपात की हल्की लहर लगी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुकेश को इलाज के लिए ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से लोग भयभीत हो गए। बारिश के दौरान चरवाहे और ग्रामीण अपने-अपने घरों की ओर भागे। हालांकि, समय रहते इलाज मिलने से मुकेश की जान बच गई, लेकिन बकरियों की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि वज्रपात से हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
Read Time:1 Minute, 51 Second