ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा का पुनर्गठन संपन्न,


रविवार को ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा का पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जमशेदपुर मंडल से मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, फेडरल ईसी मेंबर विनोद कुमार उपाध्याय तथा संगठन सचिव रामनरेश प्रसाद की उपस्थिति रही। इन्हीं की देखरेख में ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा का पुनर्गठन संपन्न हुआ।
पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री शैलेश नंदन सिन्हा को अध्यक्ष, अजय प्रसाद यादव को सचिव, दिवाकर कुमार, नागेंद्र कुमार यादव एवं जयशंकर राम को उपसचिव, राकेश शुक्ला, संदीप कुमार एवं नित्यानंद गुप्ता को उपाध्यक्ष, श्री राम बहादुर साह को ईसी मेंबर, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, आनंद कुमार को उपकोषाध्यक्ष तथा शैलेंद्र प्रसाद को संगठन सचिव बनाया गया।
संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से संरक्षक मंडल में आलोक कुमार, संजय कुमार कश्यप, अवध किशोर चौबे, जावेद अहमद एवं चंद्रकेतु महतो को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किसी भी संगठन की प्रगति में युवाओं की भूमिका अहम होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा ने लगभग 25 नए अभिकर्ताओं को सक्रिय सदस्य के रूप में जोड़ा है। इनमें धर्मेंद्र पासवान, राकेश कुमार प्रभाकर, पंकज पाठक, अनूप यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, आजाद खान, गोविंद यादव, दिलीप चौधरी, अंगद कुमार, श्रवण कुमार रजक, प्रमोद कुमार, सुनील ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद यादव, हृदय कुमार यादव, मानिक चंद चौधरी, मोहम्मद ताहिर अंसारी, प्रदीप कुमार यादव, जयंत कुमार, अवधेश राम, लालमुनी चौधरी, मोहम्मद एजाज अंसारी, सच्चिदानंद मेहता, भोले शंकर प्रसाद तथा अमरनाथ विश्वकर्मा शामिल हैं।
इस पुनर्गठन कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा गढ़वा के लगभग 100 अभिकर्ता बंधु उपस्थित रहे और संगठन की हौसला अफजाई की।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating