Read Time:3 Minute, 34 Second

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला महिला कमिटी का विस्तार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में रेखा चौबे ने कहा कि झामुमो की महिला कमिटी महिलाओं की आवाज को सशक्त मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर संगठित हों, तो समाज और राजनीति में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं।
इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में नई कमिटियों का गठन किया गया —
बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र से गीता देवी को अध्यक्ष, पूजा उरांव को सचिव और चंदना देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।
नगर उंटारी प्रखंड से ऊषा देवी अध्यक्ष, मेरीस्ट लकड़ा सचिव, मंजू देवी कोषाध्यक्ष बनीं।
भवनाथपुर प्रखंड से संगीता देवी अध्यक्ष, सुशीला देवी सचिव, और चिंता देवी कोषाध्यक्ष मनोनीत की गईं।
धुरकी प्रखंड से संविदा कुमारी अध्यक्ष, संध्या देवी सचिव, और सीता देवी कोषाध्यक्ष बनीं।
विशुनपुरा प्रखंड से चंदा देवी, रीना देवी, और आरती देवी को क्रमशः अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डंडई प्रखंड से उर्मिला देवी अध्यक्ष, सुमन देवी सचिव, और कमला देवी कोषाध्यक्ष नियुक्त की गईं।
रमना प्रखंड से रिंकू देवी अध्यक्ष और रमापति देवी सचिव मनोनीत हुईं।
खरौंधी प्रखंड से संगीता देवी अध्यक्ष, रूदा देवी सचिव, और सुनैना देवी कोषाध्यक्ष बनीं।
सगमा प्रखंड से संध्या देवी अध्यक्ष, शकुंतला देवी सचिव, और प्रियंका कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
केतार प्रखंड से फूलकुमारी देवी अध्यक्ष, शारदा देवी सचिव, और जमीला बीबी कोषाध्यक्ष नियुक्त की गईं।
अंत में रेखा चौबे ने कहा कि झामुमो महिला मोर्चा का लक्ष्य समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और निर्णय क्षमता से संपन्न बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन महिलाओं की समस्याओं को लेकर जिला से लेकर राज्य स्तर तक आवाज उठाएगा।
मौके पर पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला समर्थक उपस्थित थीं।
