गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व विधायक की बहू भी मैदान में, चुनावी माहौल गर्माने लगा
Read Time:1 Minute, 59 Second

गढ़वा : झारखंड में नगर निकाय चुनावों की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन गढ़वा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों ने मैदान में ताल ठोकना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद केसरी की बहू विभा प्रकाश केसरी ने भी चुनावी मैदान में उतरने का दावा किया है।
विभा प्रकाश केसरी ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अपने परिवार की राजनीतिक विरासत और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का एक अवसर है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद केसरी 1967 से 1969 तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे थे।
विभा केसरी ने कहा कि गढ़वा शहर आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है, इसलिए उनका लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव की आधिकारिक घोषणा होते ही वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगी।
गढ़वा नगर में विभा प्रकाश केसरी की सक्रियता और तैयारियों के बाद यह स्पष्ट है कि नगर निकाय चुनाव का मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating