एनएच-39 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई, चालक–सवार फरार

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। एनएच-39 पर राजकीय मध्य विद्यालय बहियार खुर्द के समीप मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जोरदार टक्कर मार गई। हादसा करीब सुबह 3 बजे का बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर रेलिंग को चीरते हुए करीब 30 फीट आगे जाकर रुका। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन श्री बंशीधर नगर से गढ़वा की ओर जा रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में आधा दर्जन से अधिक पेटियों में देसी दारू लदी हुई थी। मौके पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालक और सवार दारू सहित गायब हो गए। ग्रामीणों द्वारा भी पेटियों पर हाथ साफ किए जाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि पुलिस द्वारा जांच के दौरान वाहन से कोई शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन लोगों के बीच देर तक इसे लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं। रेलिंग में फंसे वाहन को पुलिस ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर रमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर अनुसंधान शुरू कर दिया। भीड़ का फायदा उठाकर चालक और स्कॉर्पियो सवार अन्य लोग फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating