रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का जन्मदिवस पूरे श्रद्धा, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता ने कहा कि शिबू सोरेन के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे।उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय,समानता और अधिकारों की रक्षा संभव है।जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा पर विशेष बल दिया गया।
नेताओं ने कहा कि झामुमो का हर कार्यकर्ता दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड इकाई के पदाधिकारी, पंचायत स्तर के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन...
Average Rating