0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

मोहम्मदगंज स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत

पलामू संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगा


पलामू: पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम के वर्षों के सतत प्रयासों के फलस्वरूप राँची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का ठहराव मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।
इस अवसर पर सांसद श्री राम ने कहा कि बहुत जल्द मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राँची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवन-रेखा के समान है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज एवं आम यात्री यात्रा करते हैं।
मोहम्मदगंज स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से मोहम्मदगंज, हैदरनगर एवं कांडी प्रखंड के साथ-साथ बिहार सीमा से सटे कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे राँची, नई दिल्ली एवं अन्य महानगरों तक आवागमन सुगम होगा, यात्रियों का समय और आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने बताया कि उन्होंने इस मांग को लेकर लोकसभा में नियम 377 एवं शून्यकाल के दौरान कई बार मुद्दा उठाया, साथ ही मंडल एवं जोनल स्तर की बैठकों में भी लगातार प्रयास किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इस विषय पर आग्रह किया था।
इस उपलब्धि के लिए सांसद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *