


खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चंदनी-खरौंधी में सोमवार को पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में फॉर्मेटिव एसेसमेंट-3 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए तथा अभिभावकों को छात्रों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की। साथ ही विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं नवाचार प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का अवलोकन कर अभिभावकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
मौके पर विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र मेहता, प्रधानाचार्य प्रमोद मेहता सहित शिक्षक आर.के. सिंह, निधि, पूजा, आकाश, सुशील, नंदलाल, आरती, पुष्पा, पुष्पांजलि, रुखसाना, दिव्या, धर्मेंद्र एवं हनुमान तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।