मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना, सीओ को सौंपा मांग पत्र

Read Time:1 Minute, 51 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से लेकर रोजगार सेवक तक ने कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीओ विकाश पांडेय को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

धरना को संबोधित करते हुए कर्मियों ने कहा कि पिछले सात महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अल्प मानदेय में कार्य करने के बावजूद सरकार सेवा स्थायीकरण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार मांगों पर विचार नहीं करेगी तो सभी मनरेगा कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्रदर्शन में रोहित कुमार शुक्ला, शैलेश कुमार, मनीष जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, श्रीराम, रोहित कुमार राम, आलोक तिवारी, रीना कुमारी, अनिल दास, धर्मेंद्र कुमार दुबे सहित प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी शामिल थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रमना के संसद प्रतिनिधि बनें प्रमोद कुमार सिंह
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कविसा के सहायक अध्यापक व सिलीदाग निवासी 56 वर्षीय सूर्यदेव राम का निधन सोमवार देर शाम हो गया।