Read Time:1 Minute, 15 Second
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर एससी-एसटी-ओबीसी एकता मंच के बैनर तले खरौंधी में कल समर्थन मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र-युवा और बुद्धिजीवियों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि समर्थन मार्च का उद्देश्य यूजीसी कानून को लागू कराने की मांग को मजबूत करना और समाज के लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। इस दौरान प्रतिभागी हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखेंगे।
समर्थन मार्च के माध्यम से सरकार से जल्द से जल्द यूजीसी कानून लागू करने की मांग की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Leave a Reply